🔥 TRENDING અકુદરતી સંબંધની માગણી મુદ્દે સાથી મજૂર... સુરતમાં ઘરની ચાવી શોધીને ચોરી કરતો ચોર... एटा में लाइसेंसी बंदूक चोरी के बाद पुल... ದೇವರಗುಡ್ಡದ ಹಿರಿಯ ಸಾಹಿತಿ, ಕಲಾವಿದ ಭೀಮರಾಯ... દાહોદમાં ચાર તસ્કરો મહિલાનાં કપડાં પહે... ಗಾಣದಾಳ್ ಗ್ರಾಮದ ಎಸ್‌ಸಿ ಕಾಲೋನಿಯಲ್ಲಿ ರಸ್ತ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पंचायतीराज चुनाव: मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 28 Oct 2026, 08:46 PM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचायतीराज चुनाव: मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों के तहत मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, रवानगी और सामग्री संग्रहण के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।

मतदान दलों के प्रशिक्षण और निर्वाचन सामग्री से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय तथा डीएवी स्कूल सहित तीन स्थलों का चयन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार को इन स्थलों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर साइट प्लान और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, रवानगी और मतदान के बाद सामग्री संग्रहण से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।

इस मौके पर एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीना, जिला परिषद सीईओ सुश्री श्रद्धा गोमे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहें।
_
📲Get App