🔥 ट्रेंडिंग “We Don’t Want Distant Arakera; We Wan... ଜୁମ୍ଡାଙ୍ଗ ଓଡ଼ିଶାର ଅଂଶ, ସୀମା ବିବାଦରେ ଜି... नगर निगम से बड़ी खबर बिहार पुलिस अधिकारी ने रात 1 बजे महिला... एनएचएआई ने बिहार की नदियों को डी‑सिल्ट... सम्राट चौधरी का बयान: बिहार में 'अपराध...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत आम चुनाव-2026 तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिले में शाम 6 बजे तक 64.48 फीसदी मतदान

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 03 नव. 2026, 09:19 PM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत आम चुनाव-2026

तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिले में शाम 6 बजे तक 64.48 फीसदी मतदान

लवाण में सर्वाधिक 70.25 प्रतिशत मतदान, दौसा पंचायत समिति क्षेत्र में 64.38 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दौसा, 3 नवम्बर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए शाम 6 बजे तक 64.48% फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

तृतीय चरण में शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दौसा पंचायत समिति क्षेत्र में 64.38 प्रतिशत, लालसोट में 62.26 प्रतिशत, लवाण में 70.25 प्रतिशत, नांगल राजावतान में 62.25 प्रतिशत, रामगढ़ पचवारा में 63.42 प्रतिशत, शिवसिंहपुरा में 66.84 प्रतिशत, सिकंदरा में 65.80 प्रतिशत तथा सिकराय पंचायत समिति क्षेत्र में 64.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें लवाण पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 70.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया।

*बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को मिली विशेष सुविधा*
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। उन्हें मतदान केंद्र तक लाने और मतदान के बाद वापस पहुंचाने के लिए वाहनों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। वहीं व्हीलचेयर और वॉलिंटियर्स के सहयोग से मतदान करने में सहायता दी गई। दिव्यांग मतदाताओं ने अपने लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए निर्वाचन आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इन व्यवस्थाओं से बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को सहजता से मतदान करने में मदद मिली। जिला प्रशासन का प्रयास रहा कि कोई भी मतदाता सुविधा के अभाव में अपने मताधिकार के उपयोग से वंचित न रहे।
📲Get App