🔥 TRENDING કેશોદમાં 2026 નવરાત્રી મહોત્સવમાં સંતો... ফুলবাড়ীতে হিন্দু জাগরণ মঞ্চের বুক স্ট... Rajinikanth’s ‘Jailer 2’ Opens to 125-... Karnataka Government Grants Official A... જૂનાગઢમાં કોળી સમાજ દ્વારા નવરાત્રી રા... Karnataka orders online logging of phy...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत आम चुनाव-2026 जिले की आठ पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 18 Oct 2026, 04:10 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचायत समिति सिकराय, सिकंदरा, दौसा, लवाण, नांगल राजावतान, लालसोट, रामगढ़ पचवारा एवं शिवसिंहपुरा के सदस्यों के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू होगी

पंचायत आम चुनाव-2026

जिले की आठ पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए नाम निर्देशन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी

पंचायत समिति सिकराय, सिकंदरा, दौसा, लवाण, नांगल राजावतान, लालसोट, रामगढ़ पचवारा एवं शिवसिंहपुरा के सदस्यों के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू होगी

23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक जमा करा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र, 26 अक्टूबर को होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

दौसा, 18 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत जिले की आठ पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तृतीय चरण में दौसा जिले की पंचायत समिति सिकराय, सिकंदरा, दौसा, लवाण, नांगल राजावतान, लालसोट, रामगढ़ पचवारा एवं शिवसिंहपुरा के पंचायत समिति सदस्यों के लिए नाम निर्देशन 19 से 23 अक्टूबर तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे, जिनकी संवीक्षा 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। संवीक्षा उपरान्त नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर अपराह्न 3 बजे तक है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाकर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

*उम्मीवार सहित 5 लोग ही अनुमत होंगे*
नामांकन प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में उम्मीवार सहित 5 लोग ही अनुमत होंगे। नामांकन के दौरान किसी भी तरह की रैली के आयोजन की अनुमति नहीं होगी तथा रिटर्निंग अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 100 मीटर की सीमा में उम्मीदवार को अधिकतम 2 गाड़ी लाने की अनुमति होगी।

*पंचायत समिति दौसा के लिए यहां रहेगी नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की व्यवस्था*
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं उपखंड अधिकारी दौसा संजू मीणा ने बताया कि पंचायत समिति दौसा के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 19 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। अभ्यर्थी कलक्ट्रेट परिसर स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 127 में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच कक्ष संख्या 133 में की जाएगी, जबकि प्रस्तावकों की जांच के लिए कक्ष संख्या 104 के सामने बरामदे में निर्धारित डेस्क स्थापित की गई हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था कक्ष संख्या 123 में रहेगी।
📲Get App