🔥 TRENDING ফুলবাড়ীতে হিন্দু জাগরণ মঞ্চের বুক স্ট... Rajinikanth’s ‘Jailer 2’ Opens to 125-... Karnataka Government Grants Official A... જૂનાગઢમાં કોળી સમાજ દ્વારા નવરાત્રી રા... Karnataka orders online logging of phy... अमरोहा के बाबा घनश्याम दास वृद्धाश्रम...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कलेक्टर शहडोल ने गोहपारू तहसील में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 18 Oct 2026, 04:31 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कलेक्टर शहडोल ने गोहपारू तहसील में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की

चंदेला पटवारी से मौके पर कराई रजिस्ट्री प्रक्रिया, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने गोहपारू तहसील में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चंदेला पटवारी से अपने समक्ष स्वामित्व रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पटवारियों को निर्देशित किया कि कार्य में आ रही समस्याओं का निराकरण करते हुए रजिस्ट्री कार्य में प्रगति सुनिश्चित करें।

गोहपारू तहसील के अंतर्गत 12 ग्रामों में स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य किया जाना है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ग्रामों में कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति एवं तहसीलदार श्रीमती दिव्या सिंह उपस्थित रहीं
📲Get App