🔥 ट्रेंडिंग મગફળી મા ભારે નુકશાની आईईआई जम्मू कश्मीर स्टेट सेंटर ने सृणग... जम्मू-कश्मीर सरकार ने 2026‑27 विंटर दर... डेम्पो एससी ने राष्ट्रीय फुटबॉल महिमा... धीमी शुरुआत के बावजूद कोचा के कोच गौरम... गोवा में गर्मी के दिनों में पिक आवर्स...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

ऑटो पलटने से महिला और डेढ़ साल के बच्चे की मौत, परिवार में कोहराम

✍️ रिपोर्टर: Nitish Kumar Sinha 🗓 31 अक्टू. 2026, 11:08 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑटो रिक्शा के उलटने से एक महिला और डेढ़ साल के शिशु की मृत्यु हो गई, जिससे उनके परिवार में गहरा शोक और अराजकता उत्पन्न हुई।

📍 बोकारो। जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधगोड़ा साइट स्थित जोड़ा मंदिर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऑटो पलटने से एक महिला और डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो (नंबर प्लेट: JH09A R9387)
मृतकों की पहचान घटियाली गांव निवासी 40 वर्षीय कनक मंडल और करीब डेढ़ वर्षीय देवाशीष मंडल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का इलाज कराने के लिए परिजन ऑटो से को-ऑपरेटिव कॉलोनी जा रहे थे। इसी दौरान जोड़ा मंदिर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों की अस्पताल में भीड़ जुट गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

⚫ एक हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां।
📲Get App