🔥 TRENDING आम आदमी पार्टी ने रीवा के गुढ़ विधानसभ... తణుకు మండలంలో దువ్వ గ్రామపు పోలింగ్ కే... স্বাধীনতা সংগ্রামী দেশবন্ধু চিত্তরঞ্জন... मजेस्टिक रोड తణుకు, ఇరగవరం, అత్తిలి మండలాల్లో ప్రథమ... મહુવામાં વન વિભાગની મોટી રેડ
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

NTPC और BGR कंपनी की मनमानी के खिलाफ स्थानीय रैयत ग्रामीणों का गुस्सा पूरी तरह फूट पड़ा है

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 05 Nov 2026, 10:10 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

NTPC और BGR कंपनी की मनमानी के खिलाफ स्थानीय रैयत ग्रामीणों का गुस्सा पूरी तरह फूट पड़ा है

BIG BREAKING NEWS hazaribagh केरेडारी प्रखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर
रिपोर्टर निरंजन कुमार साव हजारीबाग केरेडारी बेंगवारी

NTPC और BGR कंपनी की मनमानी के खिलाफ स्थानीय रैयत ग्रामीणों का गुस्सा पूरी तरह फूट पड़ा है

केरेडारी, हजारीबाग

कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना या जन-सुनवाई के गांव के मुख्य रास्ते को पोकलेन मशीन लगाकर अचानक काट दिया था।

जैसे ही इस तानाशाही की खबर मिली, सभी रैयत ग्रामीण एकजुट होकर भारी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने न सिर्फ BGR की पोकलेन मशीनों को तुरंत बंद करवाकर काम ठप्प कराया, बल्कि काटे गए रास्ते को खुद मौके पर खड़े होकर दोबारा भरवाया और चलने लायक बनाया

रैयत ग्रामीणों की सख्त और साफ चेतावनी
बिना जानकारी दिए कंपनी की तानाशाही अब केरेडारी में नहीं चलेगी

जब तक कंपनी ग्रामीणों की आवाजाही के लिए एक पक्की और बेहतर वैकल्पिक सड़क बनाकर नहीं देती, तब तक इस मुख्य रास्ते को काटने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता

स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते बंद होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की जान पर बन आती है। जब तक स्थायी सड़क का समाधान नहीं होता, तब तक ये रास्ता नहीं काटा जाएगा

संवाददाता: निरंजन कुमार साव
नीड 24 न्यूज, हजारीबाग केरेडारी, बेंगवारी
📲Get App