🔥 ट्रेंडिंग रात्रि चौपाल में ग्राम मुरझड़ के ग्राम... Mental Health Awareness Programme Held... सेंट्रल रेलवे ने धम्मा चक्र प्रावर्तन... महाराष्ट्र ने 2026-27 के लिए सार्वजनिक... महाराष्ट्र में नई साल से तीन राजमार्गो... नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक जा...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विभाग की कार्रवाई, आगे भी जारी रहेंगे निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Ramesh Meena 🗓 14 अक्टू. 2026, 05:44 AM 👁 13
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अलवर

नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विभाग की कार्रवाई, आगे भी जारी रहेंगे निरीक्षण

अलवर, 13 अक्टूबर। विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण अभियान के तहत जिले के तीन प्रतिष्ठानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान एक प्रतिष्ठान पर कमियां पाए जाने पर संबंधित फर्म को आवश्यक सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया, जबकि अन्य दो प्रतिष्ठानों पर नियमों की पालना संतोषजनक मिली।

विधिक माप अधिकारी बृजेश सेठी ने बताया कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं डिब्बाबंद वस्तु नियम, 2011 के तहत यह निरीक्षण किया गया। विभागीय टीम ने हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, बालाजी सैनिटरी एंड इलेक्ट्रिकल्स तथा गणपति एंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बालाजी सैनिटरी एंड इलेक्ट्रिकल्स में कमियां पाए जाने पर संबंधित फर्म को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस दिया गया। वहीं, अन्य दो प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान नियमों की पालना पाई गई।

अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगामी दिनों में भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की अपील: सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान विधिक माप विज्ञान से संबंधित नियमों का पालन करें, ताकि उपभोक्ताओं को सही माप और निर्धारित मानकों के अनुरूप वस्तुएं मिल सकें।
📲Get App