🔥 TRENDING અયોધ્યામાં ભગવાન રામલલ્લાની મંગળા આરતી... ગાંધીનગરમાં 38 બેઠકમાં જીત, BJP કાર્યા... અયોધ્યામાં ભગવાન શ્રીરામલલ્લાની મંગળા... હળવદમાં થાર અને બાઈક સામ સામે અવતા થઈ... ગાંધીનગર મનપાની ચૂંટણીમાં ભાજપનો વિજય;... Shubman Gill Wins Fifth ICC Player of...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आगामी चुनावों एवं त्योहारों के मद्देनजर दौसा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त नवरात्रि, आगामी त्योहारों और चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 14 Oct 2026, 07:08 AM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर

आगामी चुनावों एवं त्योहारों के मद्देनजर दौसा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त

नवरात्रि, आगामी त्योहारों और चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई

दौसा। आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से दौसा पुलिस अलर्ट मोड पर है। महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज, जयपुर श्री राहुल प्रकाश आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के नेतृत्व में जिलेभर के विभिन्न सर्किल क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा पैदल गश्त की गई।

जिला मुख्यालय दौसा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा आरपीएस तथा संबंधित वृत्ताधिकारियों के नेतृत्व में कोतवाली, सदर एवं महिला थाना पुलिस जाप्ते के साथ पैदल गश्त की गई। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट श्री विनोद कुमार सीपा आरपीएस के नेतृत्व में लालसोट, मंडावरी, रामगढ़ पचवारा एवं झांपदा थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी प्रकार जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी वृत्ताधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गश्त की।

पुलिस द्वारा नवरात्रि के अवसर पर तथा आगामी त्योहारों एवं चुनावों को ध्यान में रखते हुए सायंकाल 7 से 10 बजे तक पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील इलाकों तथा आमजन की आवाजाही वाले स्थानों का भ्रमण किया। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेकर अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की गई।

आगामी चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की पहल

पैदल गश्त का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना ही नहीं, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा आगामी चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। दौसा पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों और चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।आमजन से दौसा पुलिस की अपील

दौसा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि आगामी चुनावों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपुष्ट सूचनाओं को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

दौसा पुलिस की प्रतिबद्धता

जिला पुलिस दौसा आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

मीडिया प्रकोष्ठ, दौसा पुलिस
📲Get App