🔥 TRENDING புதுச்சேரியில் தலையில் பிளாஸ்டிக் குடத... Breakingnews, अंतर्राष्ट्रीय बालिका द... Breakingnews, सागर में 12 से 15 अक्टू... Kerala Blasters Start New Era with 2-0... Hyderabad Gold Prices Hold Steady on O... Gold Prices Outlook 2026: Prospects of...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

नवरात्रि के दौरान पशु परिवहन और वध संबंधी कानूनों के पालन की अपील, आशीष देसाणी ने दिया संदेश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Oct 2026, 08:04 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आशीष देसाणी की अपील: पशुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाएं, शांति और भाईचारा बनाए रखें।

गुजरात। नवरात्रि के पावन पर्व के बीच सनातन बचाव मोर्चा के अध्यक्ष आशीष देसाणी ने कसाइयों, खाटिकों तथा पशुओं के व्यापार और परिवहन से जुड़े लोगों से कानून का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आस्था, शक्ति और संस्कृति का पवित्र पर्व है। ऐसे में सभी को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शांति और भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। आशीष देसाणी ने अपनी अपील में कहा कि गौवंश सहित सभी पशुओं के परिवहन और वध से संबंधित लागू कानूनों का पालन किया जाए। किसी भी पशु का गैरकानूनी तरीके से परिवहन न किया जाए और न ही कानून के विरुद्ध किसी गतिविधि में शामिल हुआ जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान समाज में आपसी सद्भाव, शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सभी लोग कानून का सम्मान करें और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों या सामाजिक शांति प्रभावित हो। सनातन बचाव मोर्चा के अध्यक्ष ने एक बार फिर पशु व्यापारियों, कसाइयों, खाटिकों और परिवहनकर्ताओं से अपील की कि वे नियमों का उल्लंघन न करें तथा नवरात्रि के दौरान शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में अपना सहयोग दें। आशीष देसाणी, अध्यक्ष — सनातन बचाव मोर्चा ने अपने संदेश का समापन “जय माता दी! जय सनातन! हर हर महादेव!” के उद्घोष के साथ किया।
📲Get App