🔥 ट्रेंडिंग भारत और साइप्रस ने लिमासोल में पहला सं... कीमत दबाव के कारण भारत के आईटी सेक्टर... केरल ने मलयेशियाई इंजीनियर की मौत की ज... GHMC स्टैंडिंग कमेटी ने केबीआर पार्क क... பேராவூரணி அரசு ஆண்கள் மேல்நிலைப்பள்ளிய... તરકતળાવથી દેવરાજીયા માર્ગ રિસર્ફેસિંગન...
04 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

नवजात शिशुओं की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली सरकार की ANMOL पहल

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 04 अक्टू. 2026, 08:32 AM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

₹25 करोड़ के बजट से हर साल 2.5 लाख नवजातों की होगी जांच, समय पर बीमारी की पहचान और उपचार पर जोर

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की समय से पहचान और बेहतर उपचार के उद्देश्य से ANMOL पहल शुरू की है। इसके तहत नवजात शिशुओं की 56 आनुवंशिक एवं स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों की मुफ्त स्क्रीनिंग की जाएगी। ANMOL के तहत नवजात शिशु के एक बूंद रक्त से 56 तरह की जांच की जाएगी और इसके लिए परिवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस पहल के लिए दिल्ली सरकार ने ₹25 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। सरकार के अनुसार, ANMOL के माध्यम से हर वर्ष करीब 2.5 लाख नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। इससे जन्म के शुरुआती चरण में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर समय पर उपचार और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि नवजात शिशुओं को Day One से ही बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध हो और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनके उपचार की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
📲Get App