🔥 TRENDING Assam State Lottery Announces Bodoland... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7,400 से... Assam CM Calls on Investors to Tap Eme... Jalandhar Truck Driver Loses 50,000 Ru... Youth Congress Leader Shubh Devgan Acc... Two Arrested in Jalandhar for Snatchin...
19 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नदी के तेज बहाव में बहा युवक, डूबने से मौत

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 19 Sep 2026, 03:55 PM 👁 20
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनोहरथाना के चुरेलिया क्षेत्र में सन्या घाट की घटना, गौरिया खेड़े के पास मिला शव

मनोहरथाना। क्षेत्र के चुरेलिया इलाके में शनिवार को सन्या घाट के पास नदी में पानी के तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, गौरिया खेड़े के पास एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। काफी तलाश के बाद युवक का शव नदी किनारे मिला। मृतक की पहचान भालता निवासी साबिर पुत्र इस्लाम के रूप में बताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने बरसात के दौरान नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
📲Get App