🔥 TRENDING Oru Vattam Koodi Completes Shooting in... सासाराम में आधार सेवा केंद्र का शुभारं... Madhuramee Jeevitham, Ottam Thullal Jo... Ram Charan and Sukumar Launch RC 17 in... Shillong Teer Winning Numbers Announce... Retired Teacher Loses ₹3.4 Lakh in Shi...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए बालाजी पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च,

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 01 Nov 2026, 06:31 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए बालाजी पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च,




पंचायतीराज चुनाव में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मेहंदीपुर बालाजी, उदयपुरा, भालपुर, नांदरी, ठीकरिया, मीणा सीमला और किरौड़ी सहित थाना क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में निकाले गए फ्लैग मार्च में थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के साथ आरएसी एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहे। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों में कानून का भय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसके साथ ही आपराधिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर भी दबिश दी।उन्होंने आमजन से बिना किसी दबाव, भय, प्रलोभन या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। चुनाव के दौरान शांति भंग करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी।
📲Get App