🔥 ट्रेंडिंग हनुमानगढ़ में अगले सप्ताह मौसम रहेगा श... ભચાઉ નજીક વોંધ ગામ પાસે આવેલી મેડિવિક... અલ્પેશ ઠાકોરે ભાગળ ગામની મુલાકાત લીધી,... जनवरी तक बनकर तैयार होगा विक्रमशिला स... IMD अलर्ट: उत्तर भारत में घना कोहरा, द... शादी सीजन का ट्रेंड: सेलिब्रिटी-अप्रोव...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नशेड़ियों के अड्डों पर पुलिस का पहरा, 200 युवकों पर कार्रवाई और 43 वाहन सीज।

✍️ रिपोर्टर: Jetha nand karyani 🗓 29 नव. 2026, 06:36 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़ में नशे के ठिकानों पर पुलिस का पहरा, सेफ सिटी अभियान से बदली तस्वीर

हनुमानगढ़। शहर में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने सेफ सिटी अभियान के तहत सख्ती बढ़ा दी है। शहर के खंडहरनुमा भवनों, बंद पड़े सिनेमाघरों, खाली भूखंडों और सुनसान स्थानों को चिह्नित कर पुलिस की नियमित गश्त शुरू की गई है।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अभियान के तहत करीब 30 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर निगरानी के लिए 10 मोटरसाइकिलों पर 20 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस की 6 टीमें प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दो पारियों में गश्त कर रही हैं। इनमें 2 टीमें जंक्शन और 4 टीमें टाउन क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई के तहत अब तक करीब 200 युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 43 वाहनों को भी सीज किया गया है।
📲Get App