🔥 ट्रेंडिंग बीजेपी समर्थक पर बंगाल में हमला, पहले... गोपाल सेंचा ने यरंदहली में सरकारी स्कू... पटना जा रही ट्रेन में 25 वर्षीय महिला... नलखेड़ा थाने में मिली गुमशुदा बालिका,... દામનગર-લીલીયા રેલ્વે ટ્રેક પર માલગાડીન... प्रधानमंत्री मोदी नवंबर में बिहार दौरे...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नरेश कुमार बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के तहसील उपाध्यक्ष, सासनी

✍️ रिपोर्टर: Lucky bajrangi 🗓 22 अक्टू. 2026, 01:32 PM 👁 36
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) ने संगठन के विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से नरेश कुमार को तहसील उपाध्यक्ष, सासनी के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

नरेश कुमार को नियुक्ति पत्र तहसील अध्यक्ष कामेश शर्मा ने जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल की गैरमौजूदगी में सौंपा। इस अवसर पर शैलेंद्र बघेल तहसील युवा अध्यक्ष, करणा शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त तहसील उपाध्यक्ष नरेश कुमार संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों की समस्याओं को उठाएंगे तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान संगठन की एकजुटता, अनुशासन और किसान हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) का संकल्प है— संगठन सर्वोपरि, किसान हित सर्वोपरि।
📲Get App