🔥 TRENDING कौवाताल गिरौदपुरी में हर दिसंबर माह को... Amit Shah Claims Article 370 Abrogatio... Amit Shah Declares No Local Terrorists... Omar Government Unveils Development Ro... MMU Calls for Investigation into Unsaf... LG Sinha urges security forces to dism...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नारौली डांग में धूमधाम से हुआ भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह, मंगल गीतों से गूंजा धार्मिक माहौल

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 21 Nov 2026, 05:24 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नारौली डांग। गांव नारौली डांग में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम और तुलसी माता की पूजा-अर्चना कर विवाह की रस्में निभाईं।
समारोह में तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाया गया, वहीं भगवान शालिग्राम का आकर्षक श्रृंगार किया गया। विवाह के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से विवाह की सभी रस्मों में भाग लिया। इसके बाद भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम और तुलसी माता से परिवार में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
📲Get App