🔥 TRENDING जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला न... ઓપરેશન પરાક્રમ હેઠળ શિનોર પોલીસની કાર્... BRTS બસમાં મુસાફરોનો ધસારો, ટિકિટ વિના... Cloudy Skies Over Bengaluru and Mysore... Severe Drought in State Sparks Debate... দুর্গাপূজা উপলক্ষে শিয়ালদহে টিকিট মেশি...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

नारौली डांग में दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, मंदिर परिसर में होगी साफ-सफाई

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 10 Oct 2026, 01:24 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नारौली डांग में दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, मंदिर परिसर में होगी साफ-सफाई

श्री कोठी वाले बालाजी महाराज मंदिर में 19 व 20 अक्टूबर को होंगे धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जुटेंगे सेवादार
नारौली डांग (करौली)। नारौली डांग स्थित श्री कोठी वाले बालाजी महाराज मंदिर में आगामी दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू की जा रही हैं। 19 अक्टूबर को नवमी के अवसर पर रात्रि 8 बजे से खाटूश्याम दरबार एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं 20 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा।
महोत्सव को देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था करने की तैयारी है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आयोजन स्थल पर स्वच्छता, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आयोजन के तहत 19 अक्टूबर को प्रेम तंवर दौसा, मीनू जायसवाल जयपुर एवं कमलेश तिवाड़ी बांदीकुई भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महाआरती दर्शन, छप्पन भोग, फूल बंगला एवं झांकी दर्शन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही सुबह 11:30 बजे महाप्रसादी भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कोठी वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में होगा। आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा श्रद्धालुओं से महोत्सव में भाग लेने और स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की जा रही है।
📲Get App