धर्म
नारौली डांग के दुबड़ी वाले बालाजी मंदिर में विजयादशमी पर सजेगी भव्य झांकी, होगी भजन संध्या
विजयादशमी के पावन अवसर पर नारौली डांग के प्रसिद्ध दुबड़ी वाले बालाजी मंदिर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी और विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।
संवाददाता बुद्धिप्रकाश माली नीड 24 नारौली डांग (नीड 24 न्यूज)। ग्राम पंचायत नारौली डांग स्थित प्रसिद्ध दुबड़ी वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में विजयादशमी के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कमेटी के अध्यक्ष सुरेश श्रीमाल ने बताया कि विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में बालाजी महाराज के समक्ष एक आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके साथ ही भगवान को खीर-पुए का विशेष महाभोग लगाया जाएगा, जिसका वितरण श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में रात्रि को एक विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित की गई बैठक में कमेटी के सदस्य भवानीसिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश श्रीमाल, मोतीराम माली और बुद्धिप्रकाश माली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।