🔥 TRENDING Children forced to clean school roof i... 10,000+ Candidates Pull Out of Jaipur... Rajasthan Cyber Crime Unit Arrests Two... જન્માષ્ટમી નિમિત્તે આનંદ ના સારસા નામે... આમોદ-જંબુસરના તમામ એગ્રીકલ્ચર ફીડરો પર... कागजों में राहत, धरातल पर आफत: अथमलगोल...
04 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाले में कूदा युवक 18 घंटे बाद शव गूंगेमऊ नाले से बरामद शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

✍️ Reporter: ashif 🗓 04 Sep 2026, 02:26 PM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
#अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में कूदे युवक का 18 घंटे बाद शव बरामद हुआ। घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर गूंगेमऊ के पास नाले में युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि नाले में कूदने से पहले युवक ने पुल पर अपना मोबाइल फोन और चप्पल उतार दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और SDRF टीम के साथ देर शाम तक नाले में युवक की तलाश की। आज सुबह जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गूंगेमऊ के पास नहर में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App