🔥 TRENDING Saji Pillai on Building Samanvii’s Vin... शिक्षक समाज बिहार कि शिक्षा व्यवस्था क... 3.6-Magnitude Earthquake Shakes Bagesh... Char Dham Yatra Suspended for 48 Hours... Uttarakhand Woman and Lover Arrested i... Transport Minister Addresses Drivers'...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नगरपालिका चुनाव के बाद मनोहर थाना पहुंचे पूर्व RPSC अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, पालिका पदाधिकारियों ने किया स्वागत

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 26 Sep 2026, 05:26 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगरपालिका चुनाव के बाद मनोहर थाना पहुंचे पूर्व RPSC अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, पालिका पदाधिकारियों ने किया स्वागत

मनोहर थाना। जिला झालावाड़। नगरपालिका चुनाव के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा का शनिवार को मनोहर थाना में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
नगरपालिका पहुंचने पर अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर श्याम सुंदर शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आपसी मुलाकात के साथ नगर के विकास एवं नगरपालिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
गौरतलब है कि श्याम सुंदर शर्मा वर्ष 2017 में राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
📲Get App