🔥 TRENDING Assured Minimum Facilities Reviewed in... विधायक अनिल सिंह ने कंचनपुर में कार्यक... खाकी पर लगा दाग! तस्करी मामले में दो य... MLA sonawari adv Hilal akbar Lone met... ਪੰਜਾਬ ''ਚ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇਅ ਜਾਮ! ਗੱਡੀਆਂ ਦੀਆ... ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಕರ್ನಾಟಕ ದಲಿತ ಸಂಘರ್ಷ ಸಮಿತ...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नगर निगम कटिहार की सामान्य बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं एवं शहरी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 04 Nov 2026, 05:30 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर निगम कटिहार की सामान्य बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं एवं शहरी व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

कटिहार, 04 नवंबर 2026।

नगर निगम कटिहार के सभा प्रशाल भवन में बुधवार को माननीय महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास, विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, सड़क निर्माण एवं शहरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम पिछली सामान्य बोर्ड की बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि पर चर्चा की गई। इसके साथ ही दिनांक 11 जून 2026 एवं 08 सितंबर 2026 को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए प्रस्तावों एवं निर्णयों की संपुष्टि से संबंधित विषयों पर भी विचार किया गया।

बैठक के एजेंडे में विभागीय पत्र संख्या 2762, दिनांक 10 अगस्त 2026 के आलोक में सड़क वर्गीकरण एवं 27 कोटि के दर निर्धारण के प्रस्ताव पर चर्चा प्रमुख रूप से शामिल रही। इसके अतिरिक्त कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं के अनुमोदन से संबंधित विषयों पर भी बोर्ड के सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक के दौरान शहर के विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नगर निगम क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित से जुड़े विषयों पर सामूहिक चर्चा के माध्यम से शहर के समग्र एवं व्यवस्थित विकास को गति प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल, माननीय उप महापौर श्री मंजूर खान, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य श्री विपिन बिहारी चौबे, श्री प्रमोद महतो, श्री नीतीश कुमार सिंह, श्री आलोक वर्मा, श्रीमती मंजू देवी, श्री सलीम अंसारी, श्री जिमी प्रकाश सहित नगर निगम के सभी माननीय पार्षदगण उपस्थित रहे।
📲Get App