National
नीड 24 न्यूज़ हरपालपुर हरदोई ताजा अपडेट के लिए लाइक शेयर कमेंट करें न्यूज़ निकलवाने के लिए संपर्क करें 9670 69 5295
हरदोई में लापता मासूम का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप, कातिल की तलाश में जुटी पुलिस
हरदोई। जिले के लोनार थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक बगीचे में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच तेज कर दी है।
कमालपुर गांव निवासी ध्यान सिंह की बेटी मानवी 13 नवंबर को घर के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। उस समय उसके पिता अपने भाई के साथ खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे थे। काफी देर तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव की गलियों से लेकर खेतों और आसपास के रास्तों तक खोजबीन की गई, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। आखिरकार परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
मासूम को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी थी। छह थानों की पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस और डॉग स्क्वायड की टीमें बच्ची की तलाश में लगाई गई थीं। रविवार दोपहर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक बगीचे की झाड़ियों में मानवी का शव बरामद हुआ। बच्ची के गाल पर कटने का निशान भी मिला। पिता ध्यान सिंह का कहना है कि वह इस स्थान पर पहले कई बार तलाश कर चुके थे। उनका आरोप है कि बच्ची की हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। उन्होंने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है।
घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट ने बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी पश्चिमी अखिलेश सिंह और सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस गांव और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध स्थानों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मासूम की मौत के पीछे की वजह जानने और घटना में शामिल व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं।