🔥 TRENDING પાટણના રાધનપુરમાં રાત્રિ સમયે ટ્રક-કાર... Deepika Padukone’s favorite comfort fo... Two Women Set Sanitation Worker on Fir... Karnataka Forest Department Opens 675... Udupi Celebrates Sri Krishna Leelotsav... DP Abhushan Targets 51 Stores in Tier‑...
06 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना में चोरों के हौसले बुलंद रात में दुकानों के तोड़ते है ताले सामान व नगदी लेकर फरार

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 05 Sep 2026, 01:26 PM 👁 601
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना में चोरों के हौसले बुलंद: रात में कट रहे दुकानों के ताले, व्यापारियों में भारी रोष
​नाचना (जैसलमेर)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और आम ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बीती रात अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर मुख्य बाजार में स्थित दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया, जिससे कस्बे में दहशत और नाराजगी का माहौल है।
​लगातार हो रही इन वारदात-ों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कस्बे में पुलिस गश्त नाममात्र की रह गई है, जिससे असामाजिक तत्वों और चोरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं।
​थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
​घटना से आक्रोशित व्यापारियों और ग्रामीणों ने नाचना थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने चेताया है कि:
​बाजार और मुख्य मार्गों पर पुलिस की रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए।
​संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त दलों को सक्रिय किया जाए।
​चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का जल्द से जल्द खुलासा कर माल बरामद किया जाए।
​व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन और बाजार बंद करने के लिए मजबूर होंगे।
📲Get App