🔥 TRENDING नलबंद चौराहे पर होटल संचालकों द्वारा प... मुजफ्फरनगर MLC चुनाव में एजेंट कार्ड क... महेशपुर में मां दुर्गा का भव्य विसर्जन... बालाघाट: नक्सल प्रभावित 100 गांवों में... नई दिल्ली में 1 नवंबर को 'वोट बचाओ-देश... खंडवा में आबकारी दल ने अवैध मदिरा संग्...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मलकानगिरी में 26 अक्टूबर से मनेगा भ्रष्टाचार निवारण जागरूकता सप्ताह

✍️ Reporter: SUKUMAR MANDAL 🗓 23 Oct 2026, 07:25 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मलकानगिरी, 23 अक्टूबर। मलकानगिरी जिला परिषद सभाकक्ष में अतिरिक्त जिलाधिकारी (राजस्व) वेदवर प्रधान की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार निवारण जागरूकता सप्ताह के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर जिलेभर में मनाया जाएगा।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी दाशरथी सराबू, उपजिलाधिकारी दुर्योधन भोई, विजिलेंस डीएसपी सदानंद पाणि सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिलाधिकारी श्री प्रधान ने कहा कि ईमानदारी और पारदर्शिता प्रशासन के प्रमुख आधार हैं। सरकारी सेवाओं को स्वच्छ एवं भ्रष्टाचारमुक्त बनाने तथा आम जनता में जागरूकता फैलाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना और निष्ठा की शपथ दिलाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तथा सभी ब्लॉक मुख्यालयों में व्यवस्था की जाएगी।
वहीं, 31 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे जिला परिषद सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच आयोजित निबंध, वाद-विवाद तथा कार्टून-सह-कैप्शन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
📲Get App