🔥 TRENDING PM Modi to Address Janjatiya Gaurav Di... Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath to Ha... Run for Unity Marathon kicks off from... અમરેલી LCBએ પીપાવાવ મરીન પોલીસ સ્ટેશનમ... Amit Shah Featured in Top 18 News Roun... Punjab Farm Fires Spread Over 5,800 He...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने किए आवेदन, 2 बजे तक नाम वापसी का समय

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 15 Nov 2026, 01:20 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने किए आवेदन, 2 बजे तक नाम वापसी का समय
​नाचना (जैसलमेर)। संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सेन
​ग्राम पंचायत नाचना में होने वाले सरपंच चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरपंच पद के लिए निर्वाचन विभाग के पास कुल 9 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
​इन प्रत्याशियों ने भरे हैं नामांकन:
सरपंच पद की दौड़ में शामिल होने के लिए अंडचि पत्नी नखत सिंह, आयल कंवर तुलछ सिंह, ओम कंवर पत्नी तुलछ सिंह, प्रेम कंवर पत्नी नगसिंह, मुबारकी पत्नी फारुख शेख, मूली कंवर पत्नी भेरू सिंह, संतोष पत्नी गिरिराज, सलेमत हुसैन खां और सुषमा पत्नी अरविंद कुमार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
​2 बजे के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर:
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के पास नाम वापसी के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 2 बजे नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद ही यह स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि नाचना ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कितने उम्मीदवार अंतिम रूप से चुनाव मैदान में डटे रहते हैं।
📲Get App