🔥 TRENDING Priyansh Arya scores 199 as Delhi-Guja... Jailer 2 Remains a Box Office Powerhou... Gujarat schools prohibit unauthorised... National Fittings Limited Acquires 5,0... Rajinikanth's 'Jailer 2' crosses Rs 30... Rajinikanth's 'Jailer 2' grosses ₹317...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मध्यप्रदेश के यात्री परिवहन को मिलेगी नई दिशा, इंदौर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट-2026
Travel

मध्यप्रदेश के यात्री परिवहन को मिलेगी नई दिशा, इंदौर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट-2026

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Sep 2026, 03:44 PM 👁 298
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

11-12 सितंबर को इंदौर में जुटेंगे नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और तकनीकी साझेदार

इंदौर। मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम, डिजिटल और सतत बनाने की दिशा में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन 11 और 12 सितंबर 2026 को इंदौर में किया जाएगा। समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश के मोबिलिटी विजन-2030 को आगे बढ़ाने के साथ प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन के भविष्य को लेकर व्यापक विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में नीति-निर्माता, परिवहन क्षेत्र के विशेषज्ञ, उद्योग जगत तथा तकनीकी साझेदार शामिल होकर यात्री परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे।
समिट के माध्यम से आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था और बेहतर यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्रभावी, सुविधाजनक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए संभावनाओं पर चर्चा होगी।
परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से आयोजित यह आयोजन प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। समिट से निकलने वाले विचार और सुझाव मोबिलिटी विजन-2030 के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
📲Get App