🔥 TRENDING Uttar Pradesh CM accuses Congress of u... Gadkari Unveils 100% Ethanol-Powered M... India to Add 10 New Entry Points for D... 18-Year-Old Divit Aulakh Passes Away D... लिंगराज अप्प इंजीनियरिंग कॉलेज में OBE... Jalandhar Trolley Burns to Ashes After...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

🔴 मधुबनी से बड़ी खबर | महपतिया गांव में डूबने से दो बच्चों की मौत

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 05 Nov 2026, 06:30 PM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नमस्कार!
आप देख रहे हैं Need24 News।
रिपोर्टर – Md Parwez

बड़ी खबर मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत महपतिया पंचायत के वार्ड संख्या-8 से सामने आ रही है, जहां पोखर में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक बच्चों की पहचान मोहम्मद आदिल, पिता मोहम्मद किरामुद्दीन और मोहम्मद हुस्नैन, पिता मोहम्मद तबरेज़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे घूमते-घूमते पोखर के पास पहुंच गए और वहां नहाने लगे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Need24 News इस दुख की घड़ी में दोनों शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
📲Get App