🔥 TRENDING हांसपुर के नवनियुक्त सरपंच का अजीतगढ़... Sharda Sinha’s Chhath Songs Define Bih... Mookuthi Amman 2 releases new song "Ma... Anbil Avan releases new song "Habibi",... EC launches massive voter enrolment dr... MP Weather Forecast: Clear Skies on Dh...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मधुबनी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 30 Oct 2026, 07:04 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नमस्कार, आप देख रहे हैं Need24 News
मधुबनी जिले में भारत की जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 से जिला जनगणना कोषांग, मधुबनी द्वारा जनगणना के द्वितीय चरण के कार्यों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिले के सभी चार्ज पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यों के संचालन और आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला प्रशासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रशिक्षण जारी रहेगा। इसमें संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि जनगणना का कार्य सटीक, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
जिला प्रशासन, मधुबनी ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
जनगणना में जनभागीदारी – विकसित भारत की तैयारी।
📲Get App