🔥 TRENDING राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुख्यमंत्री... झारखंड के चतरा में सड़कों की बिगड़ती स... విధి నిర్వహణలో మానవత్వం చాటిన మహిళా కా... ਸਪੀਡ ਰਿਕਾਰਡਸ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਦੀ ਛੋਟੇ ਪੁੱਤਰ... सतना से रीवा जाने वाली चलती ट्रेन मे ह... Tamil Nadu Unveils Battery Storage Pol...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मधुबनी में बेकाबू हुआ लोगो का गुस्सा डी एम के साथ बदसलूकी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 06:24 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधुबनी के डी एम के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा डी एम का कॉलर पकड़ा

मधुबनी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मधुबनी में बेकाबू हुआ का गुस्सा, निर्दोष डीएम आनंद शर्मा का महिलाओं ने पकड़ा कॉलर ,की बदसलकी संभावना



मधुबनी के बाबूबरही में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने के लिए डीएम आनंद शर्मा और एसएसपी योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। खोजपुर में घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर रखा था। इसी दौरान आक्रोशित महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा के साथ बदसलूकी की और उनका कॉलर पकड़ लिया। मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। तस्वीरों में डीएम के साथ महिलाओं की तीखी नोकझोंक देखी जा सकती है।सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरीके से बीच बचाव किया ।गौरतलब है कि बीती देर रात बाबू बरही में पुलिस पिकेट पर तैनात एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस घटना में चार लोगों को गोली लगी, जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घटना के बाद से ही इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
📲Get App