🔥 TRENDING ठाणे जिल्हा संपूर्ण दुष्काळ जाहीर करा... 7‑Foot Durga Idol Made of 50,000 Safet... IAS Officer's Journey: From UP to Assa... Assam CM says 30 infiltrators blocked... 48,141 metric tonnes of paddy arrive a... Around 1,000 fall ill after eating ras...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मिशन शक्ति: जोया खातून एक दिन की बनीं केंद्र प्रभारी, छात्राओं को किया जागरूक

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 17 Oct 2026, 05:36 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिशन शक्ति अभियान के तहत, एक छात्रा जोया खातून को एक दिन के लिए केंद्र प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने अन्य छात्राओं को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया।

सलेमपुर, देवरिया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पीएम श्री कन्या कंपोजिट विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा जोया खातून को एक दिन के लिए सलेमपुर का मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें महिला सुरक्षा एवं नेतृत्व के प्रति जागरूक करना है।

इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आरएल एकेडमी सलेमपुर तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सलेमपुर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

मिशन शक्ति प्रभारी मंजुलता वर्मा ने अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा समाज में अपनी सशक्त पहचान बनाने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह मौजूद रहे।
📲Get App