🔥 TRENDING Marine Electricals Launches Goa Facili... Marine Electricals Inaugurates New Man... Karan Yadav Appointed CEO as ISL Moves... 150 New Electric Buses to Join Delhi’s... Bihar: Sushant Singh Rajput family dem... भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मसौढ़ी थाना से महज 100मीटर कि दूरी पर हुई गोलीबारी
Crime

मसौढ़ी थाना से महज 100मीटर कि दूरी पर हुई गोलीबारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 10:24 PM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मसौढ़ी थाना से 100मीटर कि दूरी पर स्थित j p रोड स्वर्णपंचायत भवन का पास बदमाशों ने किया गोलीबारी ,पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया

मसौढ़ी में अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मसौढ़ी में थाना से महज 100 मीटर दूर गोलीबारी, तीन खोखे बरामद

पटना से सटे मसौढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मसौढ़ी थाना से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर j p रोड पंचायत भवन के पास अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि करीब 7 से 8 की संख्या में लोग सवर्ण पंचायत भवन के पास पहुंचे थे। कुछ ही देर बाद वहां गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए।

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर घटनास्थल की ओर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। हालांकि, गोलीबारी किस वजह से हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलाने वाले लोग कौन थे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि मसौढ़ी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर खुलेआम गोलीबारी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
📲Get App