🔥 TRENDING Bihar Police Seize 176 g Cannabis, Ill... JD‑U evaluates Bihar MLC election resu... RJD’s Tej Pratap Yadav Criticises Biha... મેઘરજ તરફના માર્ગમાં નાયરા પેટ્રોલ પંપ... ઉજ્જૈનનાં શ્રી મહાકાલેશ્વર મંદિરમાં ભસ... राजमार्ग एनएच 44 के पुल पर लाइट बंद, श...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गयाजी में सुरक्षा बलों कि बड़ी कार्रवाई 5किलो आई ई डी बरामद कर किया नष्ट

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Nov 2026, 10:27 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के गयाजी जिला में सी आर पी एफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त करवाई करते हुए सिंघयड्डडहा पहाड़ के जंगली इलाके में डिप सर्च मेटल डिटेक्टर कि मदद से जमीन के निचे विस्फोटकहोने का संकेत मिला

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो का आईईडी बरामद कर किया नष्ट!

बिहार के गया जिले में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने सिंघय लडूडहा पहाड़ के पास जमीन में छिपाकर रखा गया करीब 5 किलो का आईईडी बरामद किया, जिसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, डी-215 बटालियन सीआरपीएफ को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद कमांडेंट विनोद कुमार के निर्देश पर 5नवंबर को विशेष सर्च अभियान शुरू किया गया। अभियान का नेतृत्व कंपनी कमांडर अमरेश कुमार सिंह ने किया।
सर्च अभियान के दौरान संयुक्त टीम सुदुआ थाना क्षेत्र के कछुआ नागोवार से गुरनिया तसी होते हुए सिंघय लडूडहा पहाड़ के जंगली इलाके में पहुंची। इसी दौरान डीप सर्च मेटल डिटेक्टर की मदद सेहोने का जमीन के नीचे विस्फोटक होने का संकेत मिला।
इसके बाद सावधानीपूर्वक जांच और खुदाई करने पर करीब 5 किलो का कमांड जैकेट आईईडी बरामद हुआ। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और पूरी सुरक्षा के साथ आईईडी को निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, आशंका है कि इस आईईडी को पुलिस और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। हालांकि, समय रहते सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।
फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सर्च अभियान जारी है।

गया
📲Get App