🔥 ट्रेंडिंग This party has Never been broken nor w... ಯಾದಗಿರಿ ಜಿಲ್ಲೆಯಲ್ಲಿ 1.06 ಲಕ್ಷಕ್ಕೂ ಹೆಚ್... ಕರ್ನಾಟಕ ಸರ್ಕಾರ ತೀವ್ರ ಬೆಳೆ ನಷ್ಟದ ರೈತರಿಗ... This party has Never been broken nor w... ಜನವರಿ-ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ ಅವಧಿಯಲ್ಲಿ ವಸತಿ ಮಾರಾಟದ... காரைக்குடி மாநகராட்சியில்  தீபாவளி சிற...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मासूम की हत्या से शाहबाद में सनसनी: लापता 6 वर्षीय बालिका का लखी बाग में मिला शव, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 06 नव. 2026, 02:07 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मासूम की हत्या से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर

मासूम की हत्या से शाहबाद में सनसनी: लापता 6 वर्षीय बालिका का लखी बाग में मिला शव, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

(रामपुर)। शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई छह वर्षीय बालिका का शव गुरुवार सुबह लखी बाग के पास बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की छह वर्षीय पुत्री बुधवार सुबह 11:00 बजे अचानक गायब हो गई थी। उस दौरान परिजन पड़ोस में हुई एक मृत्यु में शोक संवेदना व्यक्त करने गए हुए थे। घर लौटने पर जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर शाम तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने शाहबाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकी नंदन तथा प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी रात बच्ची की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार सुबह डॉग स्क्वाड और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाशी अभियान को आगे बढ़ाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद लखी बाग शाहबाद में मासूम का शव बरामद हुआ। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
​घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर है।
📲Get App