🔥 TRENDING बाजार में नकली 500 रुपये का नोट मिला ಬೆಂಗಳೂರು ಅಂತರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ವಿಮಾನ ನಿಲ್ದಾಣದ ಟ... ಹಂಪಿ ಮತ್ತು ಬೇಲೂರು-ಹಳೇಬೀಡು ವಾಸ್ತುಶಿಲ್ಪಗ... शुक्रवार परेड में ट्रैकर श्वान का शानद... ಹೊಸ ವಂದೇ ಭಾರತ್ ಎಕ್ಸ್‌ಪ್ರೆಸ್ ರೈಲುಗಳ ಪ್ರ... ಬೇಂಗಲೂರಿನ 20 ವಲಯಗಳಲ್ಲಿ ಹೊಸ ಇ-ತ್ಯಾಜ್ಯ ಮ...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

BSF जवान के घर से ज्वेलरी, नकदी और रिवॉल्वर चोरी:अमेठी में छत के रास्ते घुसकर लाखों का सामान पार किया, गांव गया था परिवार

✍️ Reporter: ashif 🗓 06 Nov 2026, 02:02 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी में चोर बीती रात BSF जवान रामजस यादव के घर से 10 से 12 लाख रुपए की ज्वेलरी, नकदी, लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस ले गए। घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चोरी अमेठी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास स्थित होटल वृंदावन के सामने हुई। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरों की तलाशी लेकर अलमारी व बक्सों में रखी चीजें ले गए।

रामजस यादव छुट्टी पर घर आए थे। परिवार पैतृक गांव में भंडारे के कार्यक्रम में गया हुआ था। जवान के मुताबिक, कल दोपहर तक सब ठीक था। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर की ग्रिल टूटी है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

जवान ने बताया कि घर से 10 से 12 लाख रुपए की ज्वेलरी, डेढ़ से पौने दो लाख रुपए नकद, लाइसेंसी पिस्तौल और 8 से 10 कारतूस गायब हैं। शुरुआती जानकारी में नकदी डेढ़ लाख रुपए और रिवॉल्वर के साथ दर्जनों कारतूस चोरी होने की बात कही गई है।
सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस पहुंची। सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज देख रही है और चोरों के भागने के रास्ते की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही।
📲Get App