🔥 TRENDING Jisoo of BLACKPINK Debuts Solo Single... Six killed in helicopter crash in Indi... Six Killed in Uttarakhand Helicopter C... Helicopter carrying six crashes near J... Sonia Gandhi and Mallikarjun Kharge Ho... रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी को राज...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मानवता की मिसाल बने शाहाबाद के मोनिस खान घर से नाराज होकर निकले किशोर को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 31 Oct 2026, 03:02 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहाबाद मंडी के समीप रामपुर रोड पर भटक रहा था किशोर

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​हमीदाबाद निवासी 15 वर्षीय देव सिंह देर रात शाहबाद-रामपुर रोड पर भटक रहा था
​मोहल्ला वेदान निवासी मोनिस खान ने किशोर को खाना खिलाकर परिजनों को दी सूचना
​शाहबाद। घर से नाराज होकर देर रात अकेले निकले एक 15 वर्षीय किशोर के लिए शाहबाद का एक युवक देवदूत बनकर सामने आया। युवक ने न केवल किशोर को सुरक्षित सहारा दिया और भोजन कराया, बल्कि समय रहते उसके परिजनों को सूचना देकर उसे सकुशल सौंप दिया।
​जानकारी के अनुसार, बिलासपुर क्षेत्र के गांव हमीदाबाद निवासी सुंदर लाल का 15 वर्षीय पुत्र देव सिंह शुक्रवार को परिवार की किसी बात से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल आया था। देर रात वह शाहबाद-रामपुर रोड स्थित मंडी से आगे अकेले भटक रहा था।
​इसी दौरान वहां से गुजर रहे मोहल्ला वेदान निवासी मोनिस खान की नजर उस पर पड़ी। देर रात किशोर को अकेला और परेशान देखकर मोनिस ने रुककर उससे पूछताछ की। मानवता का परिचय देते हुए मोनिस पहले उसे अपने साथ ले गए और भोजन कराया। इसके बाद धैर्यपूर्वक बातचीत कर उसके घर का पता और परिजनों का संपर्क नंबर प्राप्त किया।
​मोनिस खान ने तुरंत फोन कर किशोर के परिजनों को उसके सुरक्षित होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राहत की सांस लेते हुए परिजन शाहबाद पहुंचे, जहां मोनिस ने किशोर को पटवाई क्षेत्र निवासी उसके जीजा मनोज देव के सुपुर्द कर दिया। किशोर के सकुशल मिल जाने पर परिजनों ने मोनिस खान की इस सराहनीय पहल और मानवता के लिए उनका सहृदय आभार व्यक्त किया।
📲Get App