Politics
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
Watch on:
📘 Facebook
अखिलेश यादव के आह्वान पर उरई में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
उरई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार को जालौन के उरई में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दीपराज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिटी सेंटर से अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। अंबेडकर चौराहे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अखबार से बनाए गए प्रतीकात्मक पुतले के जरिए विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।