🔥 TRENDING ભગવતી ઇન્ટરનેશનલ પબ્લિક સ્કૂલમાં ‘થનગન... Bihar Museum Tops Asia in World’s 100... Brijbhushan Granted One Week to File R... સરસ મેળો 2026’નું ઉદ્ઘાટન Over 100,000 Attend Dussehra Mela and... Injured Cow Regains Mobility with Arti...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मोकामा विधायक अनंत सिंह कि सदस्यता समाप्त करने कि

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 06:13 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा विधानसभाध्यक्ष प्रेम कुमार को मोकामा विधायक अनंत सिंह कि सदस्यता समाप्त करने के लिए दिए गए सबूतों और साक्ष्य पर प्रेम कुमार ने कहा कि पहले समीक्षा कि जाएगी

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर उठे सवाल, जेडीयू की शिकायत शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष करेंगे समीक्षा
पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जेडीयू ने सौंपे वीडियो फुटेज और दस्तावेज, नियमों के तहत कार्रवाई का आश्वासन


गया जी। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जेडीयू की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मामले में प्राप्त दस्तावेजों और साक्ष्यों की समीक्षा करने की बात कही है। हालांकि, सदस्यता समाप्त करने को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
गया के मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से इस संबंध में लिखित शिकायत के साथ वीडियो फुटेज, अखबारों की कटिंग और अन्य दस्तावेज सौंपे गए हैं। पार्टी की ओर से अनंत सिंह पर अपने ही दल के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने और चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाया गया है।
साक्ष्यों की समीक्षा के बाद होगी कार्रवाई
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्राप्त शिकायत और साक्ष्यों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। इसके बाद बिहार विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली तथा लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में निर्णय नियमानुसार ही लिया जाएगा।
जेडीयू नेतृत्व की ओर से अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि और सदस्यता पर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।
फैसले पर टिकी निगाहें
अनंत सिंह की सदस्यता को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिकायत में दिए गए तथ्यों और प्रमाणों की जांच के बाद ही नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनके सामने एक बड़ी जिम्मेदारी है, तो वे मुस्कुराने लगे।
फिलहाल, इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष की समीक्षा और आगे होने वाली कानूनी प्रक्रिया पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

बाईट डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा
📲Get App