🔥 ट्रेंडिंग નરોડા, અમદાવાદમાં જન્મદિવસની ઉજવણીમાં... फ़ैक्ट‑चेक: त्रिपुरा में बीएसएफ पर हमल... पश्चिम बंगाल की नई औद्योगिक नीति से मह... बिहार पुलिस ने 176 ग्राम गांजा, अवैध प... बिहार में JD‑U ने MLC चुनाव के परिणामो... आरजेडी के तेज प्रताप यादव ने बिहार सीए...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित
धर्म

महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 09 सित. 2026, 09:24 PM 👁 71
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फारबिसगंज थाना में 13सितंबर को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित

फारबीसगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

महावीरी झंडा को लेकर आदर्श थाना फारबिसगंज में शांति समिति पुलिस की बैठक, डीजे पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध। आगामी 13 सितम्बर को फारबिसगंज में निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर आज आदर्श थाना फारबिसगंज में एसडीओ अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अखाड़ों को शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाले जाने निर्णय लिया गया। सभी अखाड़ों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपनी समस्याओं को अधिकारियों से समक्ष रखा वहीं यहां मौजूद अधिकारियों ने भी उनके समस्याओं का हर संभव समाधान करने का भरोसा दिया। एस डी ओ अभय कुमार तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि डी जे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा तथा अगर प्रतिबंध के बाबजूद अगर कोई डी जे व्यापारी डी जे देता है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में डी एस पी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य पार्षद बीना देवी सहित शहर के कई गणमान्य मौजूद रहे।
📲Get App