🔥 TRENDING Aajkal Devi Kisi bhi Man Ko Puja karke... પંથોડા પ્રાથમિક શાળાનું ભવ્ય લોકાર્પણ:... डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई चोरी कि घट... विद्यालय खुला, लेकिन पढ़ने नहीं पहुंचे... अरवल जिला के कुर्था थाना अंतर्गत घायल... સ્ટેચ્યૂ ઓફ યુનિટી ખાતે ‘ભારત પર્વ-૨૦૨...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के सांसद पप्पू यादव

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Nov 2026, 09:03 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णियां के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान राम पर दिए गए बयान पर भड़क गए

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले- भगवान राम और कृष्ण पर टिप्पणी करने वालों पर इस्कॉन, बजरंग दल और VHP क्यों हैं चुप?

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में सियासत तेज हो गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ इस्कॉन, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने आवाज क्यों नहीं उठाई? पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को संत मानने से इनकार करते हुए कहा कि संत वह है जो मानव कल्याण की बात करता है। उन्होंने देश को बांटने का आरोप भी लगाया।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान पर भी पप्पू यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से बिहार और बिहारी गाली का पर्याय बन गए हैं। मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि उनके आचरण और व्यवहार के कारण 13 करोड़ बिहारियों की बदनामी हो रही है। पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह, हमाम में सभी नंगे हैं।
📲Get App