🔥 TRENDING खेड़ रणछोड़ राय मंदिर में आज सजेगा भव्... Shailendra Kumar Takes Interim Charge... J&K Govt Sets Up Rent Authorities and... Jammu & Kashmir to See Light Rain and... આજે પાટણ - ડીસા હાઈવે સ્થિત વાગડોદ ખાત... Goa High Court to Announce Verdict on...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

महवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, गैस सिलेंडर बरामद

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 07:35 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
महवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, गैस सिलेंडर बरामद

दौसा। महवा थाना पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर बरामद किया है। इस प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कांवड़िया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीणा आरपीएस के निर्देशानुसार, वृत्ताधिकारी महवा श्री अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी महवा श्री महेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 23 अक्टूबर 2026 को आरोपी लछिया उर्फ लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की।

अलग-अलग स्थानों से चोरी किए थे सामान

पुलिस के अनुसार, परिवादी विनोद कुमार पुत्र रामखिलाड़ी अग्रवाल, निवासी पाराशर कॉलोनी, महवा ने 3 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 20, 23 और 29 सितंबर 2026 को अज्ञात व्यक्तियों ने कस्बा महवा के अलग-अलग स्थानों से तीन गैस सिलेंडर, चार पानी की मोटर, एक बैटरी और एक इन्वर्टर चोरी कर लिए थे।

इस संबंध में थाना महवा पर प्रकरण संख्या 413/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान प्रकरण में धारा 331(3), 303(2), 112(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपियों की तलाश की गई।

पूर्व में भी बरामद हुआ था चोरी का सामान

पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को विधि से संघर्षरत बालक सहित आरोपी पिंटू, 6 अक्टूबर को आरोपी राहुल तथा 9 अक्टूबर को आरोपी आबिद को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से चोरी की गई तीन पानी की मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर, एक इन्वर्टर, एक बैटरी और दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए थे।

इसी क्रम में 23 अक्टूबर को आरोपी लछिया उर्फ लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसागिरफ्तार आरोपी का विवरण

लछिया उर्फ लक्ष्मीकांत पुत्र बाबूलाल शर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी पुरानी तहसील के पास, महवा, थाना महवा, जिला दौसा।

कुल बरामदगी

महवा थाना पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में अब तक कुल निम्नलिखित सामान बरामद किया गया है:

- एक इन्वर्टर
- एक बैटरी
- एक सबमर्सिबल मोटर
- तीन पानी की मोटर
- तीन गैस सिलेंडर

पुलिस टीम का विवरण

1. श्री महेंद्र सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना महवा, जिला दौसा।
2. श्री शिवराम, सहायक उपनिरीक्षक, थाना महवा, जिला दौसा।
3. श्री राकेश, हेड कांस्टेबल नंबर 182, थाना महवा, जिला दौसा।
4. श्री भगवान सिंह, कांस्टेबल नंबर 1051, थाना महवा, जिला दौसा (विशेष भूमिका)।
5. श्री राजकुमार, कांस्टेबल नंबर 877, थाना महवा, जिला दौसा (विशेष भूमिका)।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App