🔥 TRENDING Bihar Grapples with Rising Drug Use a... Maharashtra Government Releases Rs 391... बिहार के 22 जिलों में बाढ़ के बाद खेतो... Maharashtra Cabinet Approves Major Ini... Ex-Minister Dharmendra Kashyap Switche... बीडर जिले के पुलिस ने हुलसूर पुलिस के...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शक्तिफार्म में निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

✍️ Reporter: Vicky Mandal 🗓 27 Oct 2026, 02:05 PM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्व विधायक नारायण पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों ने दिया धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत का संदेश

शक्तिफार्म।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शक्तिफार्म में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच निकली शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि तथा विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मंदिर से हुआ। पूर्व विधायक नारायण पाल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टैगोर नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंची। इसमें राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरण वाल्मीकि भी शामिल हुए। शोभायात्रा में सजी महर्षि वाल्मीकि और विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। झांकियों के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली। आयोजन ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके विचारों को स्मरण करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों की भागीदारी से आपसी सद्भाव, भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सामाजिक एकता बनाए रखने और महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। इस दौरान सभासद विक्रम सिंह भंडारी, सुबीर सरकार, मनोज सरकार, गोविंद पोखरिया, अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, हरिओम, संजीव, रितेश, लक्खो देवी, कमलेश देवी, अमरपाल, महेंद्र पाल, आरती देवी, मीरा देवी, सरस्वती, मुन्नालाल, रिंकू, राकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App