🔥 TRENDING ડુંગર ગામે ગાંધી જયંતિ નિમિત્તે ગ્રામસ... Retired Engineer's Body Found Inside C... Second-Year GNM Student Hospitalised A... Amit Shah launches Rs 255 crore dairy... Rajasthan: Election outcomes in three... कुशीनगर: स्कूल प्रबंधक पर शिक्षिका से...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

मोहम्मदी मंडी में अव्यवस्था का बोलबाला: अंधेरा, जलभराव और जर्जर सड़कों से व्यापारी-किसान बेहाल

✍️ Reporter: Ratish Gupta 🗓 03 Oct 2026, 12:58 PM 👁 12
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मोहम्मदी मंडी में अव्यवस्था का बोलबाला: अंधेरा, जलभराव और जर्जर सड़कों से व्यापारी-किसान बेहाल
संवाददाता: रतीश गुप्ता (प्रेस रिपोर्टर), मोहम्मदी-खीरी
विशेष कवरेज: राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'आज', बरेली
मोहम्मदी-खीरी। नवीन अनाज, फल और सब्जी मंडी में बदहाली के कारण किसानों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंडी परिसर में जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद रात में घोर अंधेरा छाया रहता है, जिसका फायदा उठाकर यहाँ वर्षों से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे व्यापारियों में भय का माहौल है।
इसके साथ ही, फल-सब्जी मंडी से लेकर अनाज मंडी तक की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। नालियों की उचित व्यवस्था न होने से बारिश होते ही पूरे परिसर में गंभीर जलभराव हो जाता है। पानी भरने से सरकारी खरीद के अनाज, फल और सब्जियों को भारी नुकसान पहुँच रहा है। मंडी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहने से गंदगी का साम्राज्य है। स्थानीय व्यापारियों और किसानों ने प्रशासन से प्रकाश, सड़क और साफ-सफाई की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
📲Get App