🔥 TRENDING 154 candidates vie for 57 district cou... 85 nominations filed on third day of S... Husband and Mother‑in‑Law Sentenced to... ब्राह्मणगाव में भीषण जल संकट: निवासियो... जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर... Rear tyre bursts on moving KSRTC bus i...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

महोबा ब्रेकिंग न्यूज

✍️ Reporter: Aazad Singh 🗓 16 Oct 2026, 07:35 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
महोबा में अराजकतत्वों के हौसले बुलंद, सरेशाम दो गुटों में जमकर मारपीट
कीरत सागर इलाके में लात-घूँसों से हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
महोबा- शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर इलाके में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। सरेशाम हुई इस घटना का करीब 10 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बीती शाम भीड़भाड़ वाले इलाके में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूँसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शहर की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
📲Get App