🔥 TRENDING Manjhanpur સાબરકાંઠા: લાંબડીયા ગામે સસ્તા અનાજની... Jammu & Kashmir Govt Orders Transfers... Sawant Calls on Citizens to Embrace Ga... FTAs Open New Global Markets for Goa’s... Congress AICC General Secretary accuse...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लखीसराय शहर स्थित नगर भवन में नीतीश संवाद का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Oct 2026, 03:35 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखीसराय स्थित नगर भवन में नीतीश संवाद सह जीविका बीस साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह , सूर्यगढा विधायक रामानंद मंडल , एवं महिला आयोग कि सदस्य साधना देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया

लखीसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट



लखीसराय।शहर स्थित नगर भवन में नीतीश संवाद सह जीविका का बीस साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री, सूरराजीव रंजन सिंह ललन, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, महिला आयोग की सदस्या साधना देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में जीविका के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में जीविका दीदियों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आय के अवसर उपलब्ध हुए, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हुईं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम किया है, वह बेमिसाल है और इसके लिए उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य, स्वरोजगार और महिला रोजगार से जुड़े विषयों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं और केंद्रीय मंत्री से संवाद किया।
📲Get App