🔥 TRENDING 32 વર્ષના શાસનમાં ગુજરાતમાં ડ્રગ્સનું... वंदे भारत स्लीपरसाठी 'तात्काळ' आरक्षण... तिलक नगर में स्वाति गुप्ता की रंगोली न... Gujarat CM Meets Guv Devvrat, Engages... Amit Shah Sends Warm New Year Wishes t... EPFO Moves November 19 Pension Review...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल में प्याज से भरे ट्रक ने तोड़ा रेलवे बेरियर

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 10 Nov 2026, 08:28 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
"खैरथल में प्याज से भरे ट्रक ने तोड़ा रेलवे बैरियर,*
*अंडरब्रिज में लगा वाहनों का लंबा जाम*
*मुख्य बैरियर टूटने से मची अफरा-तफरी, करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे फाटक हुआ दुरुस्त*

खैरथल ( हुक्मनामा एसमाचार)

खैरथल में मंगलवार को प्याज से भरे एक ट्रक ने रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ दिया। घटना के बाद रेलवे फाटक और अंडरब्रिज क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, प्याज से भरा ट्रक रेलवे फाटक से गुजरते समय बैरियर से टकरा गया, जिससे मुख्य बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात बाधित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए अस्थायी बैरियर की मदद से वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई।
इस दौरान स्टेशन रोड, शनि मंदिर साइड और किशनगढ़ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए छोटे वाहनों को अंडरब्रिज से निकालवाया, जिससे धीरे-धीरे जाम खुलवाया जा सका।
रेलवे कर्मचारियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बैरियर को दुरुस्त कर रेलवे फाटक को पुनः सुचारु किया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
*लापरवाही से बढ़ी परेशानी*
रेलवे फाटक पर हुई इस घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
*घटना की मुख्य बातें*
प्याज से भरे ट्रक ने रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ा
अंडरब्रिज क्षेत्र में लगा लंबा जाम
स्टेशन रोड, शनि मंदिर साइड और किशनगढ़ रोड पर बढ़ा वाहनों का दबाव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बैरियर दुरुस्त, आवागमन सामान्य
📲Get App