🔥 ट्रेंडिंग मुंबई महापौर रितू तावडे: बीएमसीच्या सो... वाराणसी में धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा क... अल्लाहाबाद हाई कोर्ट से यूपी में ई‑रिक... सॉरेङ, सिक्किम बन गया भारत का पहला ऑर्... उत्तर सिक्किम में केंद्रीय योजनाओं की... बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने वारस...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

खुरई में बीज वितरण में देरी पर किसानों का प्रदर्शन

✍️ रिपोर्टर: Aniket Vishwakarma 🗓 02 नव. 2026, 09:42 PM 👁 38
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों का आंदोलन

खुरई में सोमवार को कृषि विभाग परिसर में बीज वितरण में देरी से नाराज किसानों ने नारेबाजी की। किसान सुबह से बीज लेने के लिए कतार में खड़े रहे, लेकिन वितरण दोपहर बाद शुरू हुआ। शाम तक भी कई किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

सुबह बुलाया, दोपहर बाद शुरू हुआ वितरण

किसान सूरज बौद्ध ने बताया कि कृषि विभाग ने किसानों को सुबह बुलाया था, लेकिन बीज बांटना दोपहर बाद शुरू किया गया। वितरण शुरू होने के बाद भी कुछ किसानों को ही बीज मिल सका। कई किसान कतार में खड़े रहे।
किसान अजय सेन और राधेलाल पटेल ने बताया कि परिसर में पीने के पानी और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। किसानों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ा।

किसानों ने कहा कि बोवनी का समय नजदीक है और उन्हें बीज की जरूरत है। समय पर बीज नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित होने की चिंता है। उन्होंने बीज वितरण की प्रक्रिया व्यवस्थित करने और सभी किसानों को समय पर बीज देने की मांग की।

Advertisement
📲Get App