खानपुर में हरि कीर्तन दंगल आज से
सपोटरा | समीपस्थ आम बस्ती खानपुर के तत्वाधान में शुक्रवार से तीन दिवसीय हरि कीर्तन दंगल का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के कमल मेडिया ने बताया कि 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले हरि कीर्तन दंगल में जोड़ली, खानपुर, गुढा बरोली व टहटडा रैणी की पार्टिया ं धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित रचनाओं की प्रस्तुतियां देंगी। दंगल का समापन 1 नवम्बर को होगा।