खबर दौसा से :-बडौली पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग 44 नामजद सहित 200-250 अन्य लोगों पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की उठाई मांग, पुलिस कार्रवाई पर भी जताया विरोध दौसा।
खबर दौसा से :-बडौली पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग
44 नामजद सहित 200-250 अन्य लोगों पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की उठाई मांग, पुलिस कार्रवाई पर भी जताया विरोध
दौसा। ग्राम पंचायत बडौली में 5 नवंबर को हुए सरपंच चुनाव और मतगणना को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा कोलवा थाना पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मतदान के दौरान मतदान दलों की लापरवाही के चलते मतपत्र पेटी में डालने के बजाय बाहर ले जाए गए। वहीं मतगणना के समय मतपेटियों पर सील और टैग नहीं होने की बात सामने आई। शिकायत करने पर प्रत्याशियों को संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा मतगणना रोक दी गई।
ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने, वाहनों और लाइब्रेरी को क्षतिग्रस्त करने तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के आरोप भी लगाए। ज्ञापन में 44 नामजद सहित 200 से 250 अन्य लोगों पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की गई है।