🔥 TRENDING ભગવાન બિરસા મુંડાજીની ૧૫૧મી જન્મજયંતિન... शहडोल जिला से रिपोर्टर मंजूर मंसूरी के... छत्रपती संभाजीनगरमध्ये पालकमंत्री संजय... Indian Celebrities Face Legal Action O... Bollywood Boosts Security with Bodygua... Madhurima Tuli Celebrates Bhai Dooj wi...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चंदेरी विधायक की मां को दी श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 13 Nov 2026, 09:59 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को जिले की नईसराय तहसील अंतर्गत ग्राम अंजलेश्वर पहुंचकर चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की 106 वर्षीय माता चंपा बाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वर्गीय चंपा बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर विधायक बुंदेल सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर संकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App