🔥 TRENDING Accidentally Death Assam BJP Announces Statewide Rallies... Cyber police nab Deoria man Tipu Kushw... रानीगंज अवर निबंधन कार्यालय ने मनाया स... Leopard enters Harda soybean plant, CC... Madhya Pradesh: No‑confidence motion f...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कटिहार में दुर्गापूजा को लेकर बन रहा है शीशे का पंडाल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Oct 2026, 07:34 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार में दुर्गा पूजा को लेकर 1लगभग 17लाख कि राशी से बन रहा है शीशे केजादुई पंडाल , पंडाल में मां दुर्गा के होने दर्शन

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
कटिहार में बन रहा शीशों का जादुई महल, 17 लाख के पंडाल में मां दुर्गा के होंगे दर्शन



कटिहार में दुर्गा पूजा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को शीशों की चमक और रंग-बिरंगी रोशनी का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दो नंबर कॉलोनी स्थित सन ऑफ इंडिया क्लब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के प्रसिद्ध कालागाछी शीशमहल की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार कर रहा है। हजारों शीशों से सजे इस पंडाल में लाइटिंग का ऐसा संयोजन होगा, जो लोगों को आकर्षित करेगा। पंडाल को खास रूप देने के लिए सिलीगुड़ी के कालागाछी से करीब 20 अनुभवी कारीगर कटिहार पहुंचे हैं। ये कारीगर दिन-रात मेहनत कर शीशों के एक-एक टुकड़े को बारीकी से सजा रहे हैं। रंग-बिरंगी लाइटें जब शीशों से टकराएंगी, तो पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठेगा। शीशमहल के अंदर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शीशों की चमक, आकर्षक लाइटिंग और मां भगवती की मनमोहक प्रतिमा का संगम श्रद्धालुओं को खास अनुभव देने की तैयारी में है। पूजा समिति के अध्यक्ष बासी दत्ता के अनुसार पंडाल निर्माण, मां दुर्गा की प्रतिमा, लाइटिंग और महाभंडारे समेत पूरे आयोजन पर करीब 16 से 17 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। कारीगरों को पंचमी तक पंडाल तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। षष्ठी यानी छह पूजा से श्रद्धालुओं के लिए पंडाल खोल दिया जाएगा। इसके बाद यहां मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
बाइट :- बासी दत्ता मेंबर
बाइट :- बिक्रम सरकार कारीगर
📲Get App