🔥 ट्रेंडिंग Supreme Court Finds 14 Technical Error... भागलपुर के राहुल और रूस की जूली की प्र... मधुबनी में माइक्रो फाइनेंस बैंक के मैन... फर्रुखाबाद: कायमगंज में मां दुर्गा का... Court Blocks Circulating Fake Video Ac... Around 29,000 Form-7 Applications Miss...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कासगंज: जमीन के विवाद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा
स्थानीय

कासगंज: जमीन के विवाद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 अक्टू. 2026, 01:32 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कासगंज के मामो गांव में शराब के नशे में एक युवक जमीन अपने नाम कराने की मांग को लेकर करीब 100 फुट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

कासगंज के मामो गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक युवक करीब 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

युवक की पहचान मामो गांव निवासी छोटेलाल (28) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जमीन अपने नाम कराने की मांग को लेकर छोटेलाल टावर पर चढ़ गया था और उस समय वह नशे में था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। काफी देर की कोशिश के बाद पुलिस उसे नीचे उतारने में सफल रही। इसके बाद, आवश्यक हिदायत देकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, स्थिति सामान्य रही।
📲Get App